MP Mahila Supervisor Syllabus 2025: अगर आपने भी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल (ESB) द्वारा निकाली गई भर्ती महिला एवं बाल विकास के सुपरवाइजर पोस्ट के लिए आवेदन किया है। तो आपको इसके परीक्षा में शामिल होने से पहले इसके एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को समझ लेना चाहिए, ताकि इस परीक्षा की तैयारी करने में सहूलियत मिले, MP Mahila Supervisor Syllabus 2025 को अच्छी तरह से समझने के लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में बने रहना होगा।
आप हमारे ग्रुप से ज्वाइन हो जाए ताकि इसी तरह की नई-नई अपडेट मिलती रहे आपको
MP Mahila Supervisor Syllabus 2025: Overview
Conduct By | Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) |
Post Name | Supervisor |
Exam Date | 28 February 2025 |
Exam Shift | Two Shift |
First Shift | 9:00 Am To 12:00 Pm |
Scond Shift | 2:30 PM To 5:30 Pm |
Exam Durection | 3 Hours |
Total Marks | 200 Marks |
Artical Name | MP Mahila Supervisor Syllabus 2025 |
MP Mahila Supervisor Syllabus 2025 in hindi PDF Download
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी सुपरवाइजर महिला की परीक्षा 28 फरवरी 2025 को दो पालियो मे होगी। ऐसे में जो भी महिला उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगी उनके लिए बेहद जरूरी है कि इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को अच्छी तरह से समझे जिसके लिए हमने यह MP Mahila Supervisor Syllabus 2025 का आर्टिकल तैयार किया है।
Exam Pattern Of ESB Mahila Supervisor Syllabus
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल(MPESB) के द्वारा, महिला एवं बाल विकास की परीक्षा दो स्तरों से आयोजित करता है, पहला हाइयर सेकेंडरी स्तर, और दुसरा स्नातक स्तर, दोनों परीक्षाओं का एग्जाम पैटर्न और सिलेबस एक जैसा ही होता है। इस परीक्षा का पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहता है, और इसके प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं जिसके चार विकल्प मौजूद रहेंगे, अलग-अलग विषयों से 4 खंडों मे कुल 200 अंकों का सवाल पूछा जाता है। इस परीक्षा की अवधी 3 घंटे होती है। इस टेबल के माध्यम से समझ समझे
Section | Subject | Marks |
प्रथम खंड | पोषण एवं स्वास्थ्य | 55 |
द्वितीय खंड | सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति | 55 |
तृतीय खंड | प्रबंधकीय गुण | 45 |
चतुर्थ खंड | शिशु की प्रारंभिक देखभाल एवं शिक्षा | 45 |
कुल | – | 200 |
Topic Wise MP Mahila Supervisor Syllabus 2025
प्रथम खंड: पोषण एवं स्वास्थ आहार
1.पोषण: संतुलित आहार का महत्व, मैक्रो एवं माइक्रो न्यूट्रिएण्ट्स जैसे कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन, आयोडीन, आयरन, जिंक, कैल्सियम की कमी से होने वाली बीमारियां और उनकी रोकथाम। (10 अंक)
2. जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में पोषण का महत्व: किशोरावस्था, गर्भावस्था, धात्री माताएं, नवजात, शिशु, बाल्यावस्था और वयस्क जीवन में पोषण की भूमिका। (8 अंक)
3. गर्भवती की देखभाल: गर्भावस्था में वजन की निगरानी, मातृ शिशु रक्षा, गर्भावस्था के खतरों से बचाव और प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जाँच। (7 अंक)
4. टीकाकरण: राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत लगने वाले टीकों की जानकारी, टीकाकरण का महत्व और टीकाकरण न होने के दुष्प्रभाव। (5 अंक)
5. स्वास्थ्य के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम: राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) और एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के तहत संचालित योजनाएं। (6 अंक)
6. कुपोषण: जन्म के पूर्व और जन्म के बाद के कारण एवं संरक्षण के उपाय। (8 अंक)
7. सामान्य बीमारियों की जानकारी: दस्त, उल्टी, आंखों और नाल का संक्रमण, खसरा, गलघोटू, टिटनेस, कालीखांसी, टीबी और निमोनिया जैसी बीमारियों की जानकारी। (8 अंक)
कुल अंक – 55
द्वितीय खंड: सामान्य ज्ञान एवं तर्क शक्ति
1.सामान्य ज्ञान विभागों की योजनाएं: महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग और आदिवासी विकास विभाग की योजनाओं का अध्ययन। (10 अंक)
2. नियम, अधिनियम एवं अधिकार: बच्चों और महिलाओं के कानूनी अधिकार, शिक्षा का अधिकार, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिरोध, संपत्ति का अधिकार, बाल विवाह रोक अधिनियम और खाद्य सुरक्षा अधिनियम से संबंधित नियम एवं प्रावधान। (10 अंक)
3. शारीरिक संरचना सामान्य ज्ञान: पाचन तंत्र, ग्रंथियों का कार्य, प्रजनन तंत्र, किशोरावस्था में शारीरिक विकास और प्राथमिक उपचार की जानकारी। (8 अंक)
4. कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान: एम.एस. ऑफिस, इंटरनेट और मोबाइल संचालन का बुनियादी ज्ञान। (7 अंक)
5. सामान्य गणित (8वीं स्तर): सामान्य अंकगणित, दशमलव, प्रतिशत, अनुपात, ब्याज, आंकड़ों की व्याख्या, ग्राफ का पढ़ना और बनाना। (10 अंक)
6. सामान्य तर्कशक्ति: श्रेणी, आकृतियां और अन्य सामान्य तर्कशक्ति से संबंधित प्रश्न। (10 अंक)
कुल अंक – 55
तृतीय खंड: प्रबंधकीय गुण
1.संचार एवं परामर्श कौशल: दो अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न। (12 अंक)
2. विकास की अवधारणा एवं मुख्य चुनौतियां: पंचवर्षीय योजनाओं में विकास, समकालीन सामाजिक चुनौतियां और सरोकार। (10 अंक)
3.नेतृत्व विकास: नेतृत्व क्षमता, गुण एवं कौशल, आंतरिक गवर्नेस समन्वय, समूह कार्य और टीम वर्क। (8 अंक)
4. सम्प्रेषण: सम्प्रेषण की परिभाषा, प्रकृति, माध्यम और अवरोध। (7 अंक)
5. सामुदायिक संगठन एवं मोबिलाइजेशन: समुदाय और सामुदायिक संगठन की समझ, सामुदायिक संगठन के सिद्धांत, सामुदायिक विकास और जन भागीदारी, सामुदायिक मोबिलाइजेशन। (8 अंक)
कुल अंक: 45
चतुर्थ खंड: शिशु की प्रारंभिक देखभाल एवं शिक्षा
1.बाल विकास का परिचय: बुनियादी अवधारणाएं, वृद्धि एवं विकास को परिलक्षित करने वाले सिद्धांत, विकास के महत्वपूर्ण चरण, अनुवांशिकता और पर्यावरण का बाल विकास पर प्रभाव, प्री-नेटल विकास, पहले तीन वर्षों में विकास, 3 से 6 वर्ष के बीच का विकास। (12 अंक)
2. शाला पूर्व शिक्षा परिचय: शाला पूर्व शिक्षा की अवधारणा और औचित्य, आयु अनुरूप सीखने की श्रेणियां और स्तर, बच्चे के सीखने की प्रक्रिया और मानसिक क्षमताएं, शारीरिक और गत्यात्मक विकास, संज्ञानात्मक विकास, भाषा विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास, सृजनात्मक और सौंदर्य बोध का विकास। (12 अंक)
3.विशेष आवश्यकता वाले बच्चे: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, उनके लिए उपलब्ध सुविधाएं, संस्थाएं, और राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम। (10 अंक)
4.बाल देखभाल एवं संरक्षण: बच्चे की देखभाल और संरक्षण की अवधारणा, संस्थागत और गैर संस्थागत देखभाल, अनाथ, बेसहारा, निःशक्त, और एड्स प्रभावित बच्चों के लिए योजनाएं, बच्चे और कानून, एकीकृत बाल सुरक्षा योजना। (11 अंक)
कुल अंक: 45
MP Mahila Supervisor Exam Date 2025
एमपी महिला सुपरवाइजर का एग्जाम 28 फरवरी 2025 को दो शिफ्ट में होगी, पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक तथा दूसरी शिफ्ट शाम 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी।
सारांश
उपरोक्त में हमने विस्तार पूर्वक MP Mahila Supervisor Syllabus 2025 के बारे मे बताया उम्मीद करते है यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल रहा होगा।
MP Vyapam Sub Engineer Syllabus: Exam Pattern And Syllabus, Salary, Cutoff
MP Mahila supervisor syllabus 2025 pdf
MP Mahila supervisor syllabus 2025 pdf Download | Click hare |
Join Our WhatsApp Group | Click hare |
Join Our Telegram Group | Click hare |
Home Page | Click hare |
FAQs – MP Mahila Supervisor Syllabus 2025
मध्य प्रदेश महिला सुपरवाइजर परीक्षा कितने अंको का होता है?
मध्य प्रदेश महिला सुपरवाइजर की परीक्षा में कुल 200 अंकों का प्रश्न होता है जिसमें कुल 4 खंड होते हैं, और चारो खंडों का अलग-अलग अंक होता है। इस परीक्षा की अवधि 3 घंटे होती है।
मध्य प्रदेश महिला सुपरवाइजर की परीक्षा कब होगी
मध्य प्रदेश महिला सुपरवाइजर की परीक्षा 28 फरवरी 2025 को 2 शिफ्टों मे होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 12:00 तक और दूसरी शिफ्ट 2:30 से 5:30 तक होगी।