Budget 2024: 2 करोड़ नये घर, आशा कार्यकर्ता को 5 लाख रुपयो का फ्री ईलाज और 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने वाला हुआ आम बजट 2024 जारी

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now

Budget 2024: आज भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने भारत का आम बजट 2024 पेश किया है किसी कारण वंश अगर आपने नहीं देखा है लेकिन आप जानना चाहते हैं की इस आम बजट मे क्या-क्या पेश किया गया है तो आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते हैं।

क्योंकि हमने इस आर्टिकल में Budget 2024 के बारे में पूरे विस्तार से बताया है इससे आपको वर्तमान भारत सरकार की नीतियों और रीतियों के बारे में पता चलेगा इसके अलावा इस आम बजट में निर्मला सीतारमण के द्वारा बड़े-बड़े एलानो व घोषणाओं के बारे में बताएंगे और खासकर युवाओं के लिए इस आम बजट में क्या रखा गया है, इसकी भी पूरी विस्तृत जानकारी हम आपको बताने वाले हैं तो आप हमारे आर्टिकल को ध्यान से पढ़िएगा

Budget 2024

Budget 2024 – Overview

Name of the Article Budget 2024
Budget 2024 Release Date 1 जनवरी 2024
Type of Article About Budget
Full Detailed of Budget 2024 Please Read The Article Completely

 

2 करोड़ नये घर, आशा कार्यकर्ता को 5 लाख रुपयो का फ्री ईलाज और 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने वाला हुआ आम बजट 2024 जारी, विस्तृत जानकारी यहाँ देखे – Budget 2024

बजट 2024 में विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को रखते हुए निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2024 में अनेकों निर्णय लिया है तो भारत के जो भी नागरिक इस आम बजट के बारे मे विस्तार पूर्वक जानना वह इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें क्योंकि हमने इस आर्टिकल में विस्तृत जानकारी दिया है।

Budget 2024 – संक्षिप्त परिचय

मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि हम लोगों ने 10 सालों में बहुत कुछ हासिल किया है और आगे भी बहुत कुछ हासिल करना है अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने शासन व्यवस्था मैं सही इरादा रखा और अर्थव्यवस्था कैसे मजबूत और बेहतर किया जाए इसका भी प्रबंधन किया।

तकरीबन मंत्री जी ने 57 मिनट का भाषण देते हुए अपने कार्यकाल का छठा बजट में उन्होंने कई बड़े ऐलान किया जिसमें युवाओं महिलाओं और किसानों से जुड़ी वेलफेयर स्कीम के लिए फंड को भी बताया

Budget 2024 – सुपर 5 बड़े ऐलान जो बदलेंगे आपकी जिन्दगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई संसद भवन में 57 मिनट में पूरे भारत के नागरिकों के सामने सरकार का लेखा-जोखा रखते हुए उन्होंने कई निर्णय लिए जिसमें से प्रमुख कुछ इस प्रकार है-

  • पूरे देश मे 2 करोड़ नये घर बनाये जायेगें,
  • हमारे देश में जितनी भी आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है उन सभी को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाएगा ताकि जो पूरे 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले सके
  •  लखपति दीदी योजना के तहत देश के 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा
  • सूर्योदय योजना के माध्यम से भारत के तकरीबन 1 करोड़ घर मे 300 यूनिट फ्री बिजली देने का लक्ष्य रखा
  • जो हमारे देश के हजारों सामान्य रेल कोच है उनको भी वंदे भारत जैसे कोच में बदले जाएंगे और आने वाले कुछ सालों में सभी यात्रियों के लिए वेटिंग टिकट से छुटकारा मिलेगा।

Pradhan Mantri Suryoday Yojana 2024 , Apply Online, Eligibility, Documents, Registration, benefits and features

पी.एम आवास योजना के तहत 2 करोड़ नये घर बनाये जायेंगे – Budget 2024

निर्मला सीतारमण ने बताया कि हम लोगों ने अपने कार्यकाल में पीएम आवास योजना के तहत बहुत सारे गरीब लोगों के घर बनवाए हैं इसी योजना को आगे बढ़ते हुए उन्होंने और 2 करोड नए पक्का घर बनाने का लक्ष्य रखा है।

हम आपको बता देना चाहते हैं कि पीएम आवास योजना ( ग्रामीण क्षेत्र के लिए ) तहत सहायता के रूप में घर बनवाने के लिए जो रकम सरकार के द्वारा दी जाती है वह पूरे 1,30,000 रुपयो की राशि होती है। जबकि वहीं शहरी क्षेत्र में पीएम आवास योजना के तहत सहायता के रूप में दी गई राशि 1,20,000 रुपयो की होती है।

बीते 5 सालों मे किस योजना में कितना वृद्धि और कटौती हुई – Budget 2024?

  • मनरेगा योजना में वित्तीय वर्ष 2019-2020 के मुकाबले 2023-24 में 19.4% की कटौती हुई है।
  • पी.एम किसान योजना मे वित्तीय वर्ष 2019 –20 के मुकाबले 2023 –2024 मे 18.81% की वृद्धि हुई है।
  • पी.एम आवास योजना मे वित्तीय वर्ष 2019 – 2020 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023 – 2024 मे 68.63% की वृद्धि हुई है।
  • पी.एम ग्राम सड़क योजना मे वित्तीय वर्ष 2019 – 2020 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023 – 2024 मे 26.23% की वृद्धि हुई है।
  • स्वस्थ भारत मिशन मे वित्तीय वर्ष 2019 – 2020 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023 – 2024 मे 20.86% की वृद्धि हुई है।

बीते 5 सालो मे किस क्षेत्र मे कितना वृद्धि और कटौती किया गया है – Budget 2024?

  • रक्षा क्षेत्र के क्षेत्र मे वित्तीय वर्ष 2019 – 2020 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023 – 2024 मे 37.3% वृद्धि किया गया है।
  • रेलवे सेक्टर मे वित्तीय वर्ष 2019 – 2020 के मुकाबले
  • वित्तीय वर्ष 2023 – 2024 मे 252% का वृद्धि किया गया है।
  • सड़क – परिवहन क्षेत्र मे वित्तीय वर्ष 2019 – 2020 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023 – 2024 मे 225% का वृद्धि किया गया है।
  • कृषि क्षेत्र मे वित्तीय वर्ष 2019 – 2020 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023 – 2024 मे -9% की कटौती की गई है।
  • ग्राम विकास क्षेत्र मे वित्तीय वर्ष 2019 – 2020 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023 – 2024 मे 32% की वृद्धि किया गया है।

साल  2025 तक लाखों महिलायें बनेगी लखपति – Budget 2024

सबसे पहले हम आपको बता देते हैं कि लखपति दीदी योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2023 को हुआ था और इसी योजना के तहत केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए साल 2025 तक 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। तीन करोड़ महिलाएं अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सके इसके लिए केंद्र सरकार ने इस योजना के माध्यम से पूरे 5 लाख रुपए की राशि आर्थिक सहायता के तौर पर देगी इसके साथ ही इन सभी महिलाओं को स्किल की ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि ये सभी महिलाएं कामयाब हो सके।

सभी छोटी – बड़ी सरकारी योजनाओं का संक्षिप्त परिचय – Budget 2024?

अब हम आपको सभी छोटी बड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे ताकि आप जान पाए की किस योजना में क्या होता है-

  • पी.एम कौशल विकास योजना

इस योजना के तहत सभी स्टूडेंट्स और देश के सभी युवाओं को फ्री स्किल की ट्रेनिंग दी जाती है इसके अलावा उन सभी को 1.5 लाख की राशि लोन के रुपए में दी जाती है ताकि यह सभी स्टूडेंट और युवा खुद का बिजनेस शुरू कर सके।

  • हर घर नल योजना

इस योजना के तहत देश के हर घर में स्वच्छ जल पहुंचना होता है क्योंकि भारत में बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं जहां जल की स्थिति बहुत ही खराब है और इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 2030 तक प्रत्येक परिवार को स्वच्छ प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।

  • पी.एम उज्जवला योजना

इस योजना के तहत देश के सभी महिलाओं के लिए मुक्त गैस कनेक्शन और सब्सिडी प्रदान करना है कई सालों तक लकड़ी से खाना बनाने के कारण बहुत सारी महिलाओं के आंख आदि स्वास्थ्य खराब होने के कारण इस योजना की शुरुआत की गई थी

  • आयुष्मान भारत योजना

इस योजना के तहत देश के योग्य परिवारों को सालाना पूरे 5 लाख रुपए की राशि स्वास्थ्य बीमा के रूप में प्रदान किया जाता है। हमारे देश में बहुत सारे ऐसे गरीब लोग हैं जिन्हें कभी ऐसी बीमारी हो जाती है जिसका इलाज का खर्चा उठाने में असमर्थ होते हैं तो इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना की शुरू किया था ताकि यह सभी लोग 5 लाख तक का सरकारी या प्राइवेट में अपना फ्री इलाज करवा सके।

  • गरीब कल्याण अन्न योजना

इस योजना के तहत देश के गरीब लोगों को 5 किलो गेहूं और 1 किलो चावल फ्री में दिया जाता है हम आपको बता दे कि फिलहाल इस देश में तकरीबन 80 करोड़ लोगों के पास राशन कार्ड उपलब्ध है और यह सभी लोग इस योजना का लाभ लेते हैं। फिलहाल सरकार ने इस योजना को 2028 तक जारी रखने का फैसला किया है।

  • पी.एम विश्वकर्मा योजना

इस योजना के तहत शिल्पकारों को फ्री कौशल प्रशिक्षण देना और पूरे 5 लाख रूपों का लोन ताकि वह खुद का बिजनेस शुरू कर सके।

  • पी.एम किसान सम्मान निधि योजना

इस योजना के तहत जितने भी योग्य किसान है उन सभी को सरकार हर-चार महीने में ₹2000 की राशि और सालाना ₹6000 की राशि देती है आप जानते ही हैं कि शुरू से ही हमारे देश में किसानों के लिए समस्याएं रही है इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी ताकि हमारे किसान भाइयों की समस्याओं को काम किया जाए।

  • महिला किसान ड्रोन योजना

आप जानते ही हैं कि सरकार महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए काफी महीने चला रही है उन्हें में से एक योजना महिला किसान ड्रोन है जिसमें महिलाओं को ड्रोन उड़ने का प्रशिक्षण दिया जाता हैं।

हमारे साथ जुड़े

         Telegram   whatsApp
         Home

My name is Roshan Kumar, I like to write articles related to education and career from the beginning. I write articles related to education and career in very simple words. The purpose of writing my article is to convey education related information to my readers in simple words as soon as possible. Obviously, those who study also need a job, so we also tell our readers about new recruitment. We hope you like my writing, thank you for visiting our page

Leave a comment