up pankh portal: बहुत सारे विद्यार्थी करियर को लेकर चिंतित रहते हैं और उन्हें नहीं पता होता है कि अपने करियर को किस दिशा में ले जाए इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को सही करियर के चुनाव में मदद करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा एक पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसका नाम है ” यूपी पंख पोर्टल ” इस पोर्टल पर विद्यार्थियों को कॉलेज, कोर्स, छात्रवृत्ति, प्रवेश परीक्षा, और करियर ऑप्शन से संबंधित गाइडलाइन उपलब्ध हैं, जिससे विद्यार्थी काफी लाभ उठा सकते हैं। यूपी पंख पोर्टल 2024 का उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियों को सही करियर के चयन में मदद करना है। इस पोर्टल पर विद्यार्थी पंजीकरण करके वे अपने करियर से संबंधित सभी सवालों का उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
UP Pankh Portal 2024
उत्तर प्रदेश के बच्चों के भविष्य को सही दिशा में ले जाने के लिए और पारदर्शी तरीके से उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद और यूपी सरकार ने यूपी पंख पोर्टल को विकसित किया है, जिसे ‘Uttar Pradesh Career Portal’ भी कहा जाता है। इस पोर्टल को 5 सितम्बर 2022 को शिक्षक दिवस के दिन लॉन्च किया गया था और इसमें विभिन्न सुविधाएं शामिल हैं जो विद्यार्थियों को सही करियर ऑप्शन चुनने में मदद करेंगी। यह पोर्टल राज्य के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सही करियर ऑप्शन चुनने में मदद करना है।
यूपी पंख पोर्टल के लाभ और विशेषताएं
हर विद्यार्थी अपने करियर का चुनाव अलग-अलग तरीकों से करते हैं क्योंकि उनकी रुचिया अलग-अलग होती है। यूपी पंख पोर्टल माध्यम से विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार सही करियर चयन कर सकते हैं। इसमें विभिन्न सुविधाएं शामिल हैं, जैसे कि एडमिशन, कॉलेज प्रवेश परीक्षा,और करियर ऑप्शन से संबंधित जानकारी। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद, छात्रों को मुफ्त काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि वे अपने रुचि के माध्यम से संबंधित सभी सवालों का सही उत्तर प्राप्त कर सकें।
Air Hostess Kaise Bane – जाने एयर होस्टेस कैसे बने सैलरी, करियर, योग्यता, सिलेबस, काम दाम सब कुछ
Special B.ED Kya Hai: B.ED और Special B.ED में अंतर, सिलेबस, फायदे, यहाँ देखें सभी जानकारी?
उत्तर प्रदेश करियर गाइडेंस पोर्टल का लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस पोर्टल का लॉन्च करने का उद्देश्य यह है कि राज्य के सभी छात्रों को उचित मार्गदर्शन और करियर सलाह मिले। इस पोर्टल पर मुख्य लाभ और विशेषताएं हैं जो छात्र इस पोर्टल का उपयोग करके हासिल कर सकते हैं , कुछ इस प्रकार
करियर सलाह : छात्र इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में करियर सलाह प्राप्त कर सकते हैं। इसमें उच्च शिक्षा, रुचि के माध्यम से संबंधित जानकारी और सलाह शामिल हैं। जैसे कि विभिन्न कोर्सेस, कॉलेजों की जानकारी, और प्रवेश प्रक्रिया।
छात्रवृत्ति : सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति किसी भी बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है और पहले छात्रवृत्ति सरकार दूसरे तरीके से देती थी बच्चों को लेकिन अब इस पोर्टल पर छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध है, जिससे छात्र उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
समाचार और अपडेट्स : आए दिन सरकार अपने नीतियों और कुर्तियां को बदलती रहती है जिसके कारण बच्चे बहुत परेशान रहते हैं लेकिन अब इस पोर्टल के माध्यम से बहुत आसानी से कोई भी बच्चा शिक्षा, और करियर से संबंधित नवीनतम समाचार और अपडेट्स प्राप्त कर सकता है।
मुफ्त काउंसलिंग : यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को मुफ्त काउंसलिंग सेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसमें वे अपने करियर को लेकर विशेषज्ञों से बातचीत कर सकेंगे।
UP Pankh Portal पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
Uttar Pradesh Career Pankh Portal पर पंजीकृत होने के लिए, आपको सिर्फ कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करना होगा, जैसे कि लॉगिन आईडी और पासवर्ड। रजिस्ट्रेशन के लिए, लॉगिन आईडी और पासवर्ड विद्यार्थी को उनके विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा प्रदान किया जाएगा; इस यूजर आइडी और पासवर्ड के बिना, कोई भी विद्यार्थी UP Pankh Portal का उपयोग नहीं कर सकता।
यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अगर आप यूपी करियर गाइडेंस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने पोर्टल का होम पेज आ जाएगा, जहां आपको “प्रवेश” का विकल्प दिखेगा, और आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद एक नया पृष्ठ खुलेगा, जहां आपको पहले अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करना होगा, और फिर लॉगिन का विकल्प चुनना होगा।
इसके बाद एक और पृष्ठ खुलेगा, जहां आपको कुछ आवश्यक जानकारी सबमिट करनी होगी, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
UP Pankh Portal Login कैसे करें?
रजिस्ट्रेशन के बाद पात्र विद्यार्थी कभी भी यूपी पंख पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं, लॉगिन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें
• सबसे पहले पंख पोर्टल यूपी की आधिकारिक वेबसाइट uppankh.in पर जाएं।
• अब दिए गए “प्रवेश” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
• आपके सामने लॉगिन पृष्ठ खुलेगा, जहां आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
• फिर “लॉगिन” का विकल्प चुनें।
• इस तरह, UP Pankh Portal पर लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Office website | क्लिक |